Bollywood के स्टार अभिनेता सोनू सूद को अब मिलने वाला है ये बड़ा अवॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने मानवीय कार्यों से भी विशेष पहचान बनाई है।

Bollywood के स्टार अभिनेता सोनू सूद को अब मिलने वाला है ये बड़ा अवॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने मानवीय कार्यों से भी विशेष पहचान बनाई है। इसके लिए अब बॉलीवुड के इस अभिनेता को प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बॉलीवुड का ये अभिनेता लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहता है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान देशभर में लोगों की जमकर मदद की थी। 

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस साल 31 मई को हैदराबाद में होने वाले मिस वल्र्ड के ग्रैंड फिनाले में उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में वह बतौर जज नजर आने वाले हैं। सोनू सूद ने अवॉर्ड के ऐलान के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मिस वल्र्ड ऑर्गनाइजेशन से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड प्राप्त करना बहुत ही विनम्र अनुभव है। सोनू सूद बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें