इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इस अभिनेता ने अयोध्या के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’में जमीन खरीदी है।
खबरों के अनुसार, ये प्रोजेक्ट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) का प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। रणबीर कपूर ने अयोध्या में 3.31 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी है। खबरों के अनुसार, कंपनी की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक,ये डील 3.31 करोड़ रुपए में हुई है। खरीदी गई जमीन का कुल क्षेत्रफल 2,134 वर्ग फीट है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद 'द सरयू' में निवेश करने वाले रणबीर कपूर दूसरे बड़े अभिनेता बन गए हैं। ‘द सरयू’ 75 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट है, जो सरयू नदी के किनारे स्थित है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह अभी तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अब उनका फिल्म रामायण में दर्शकों को अभिनय देखने को मिलेगा।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें