Bollywood: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, खुद ने किया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम की सेहत जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उनकी गर्दन की नसें  दब गई हैं।

Bollywood:  इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, खुद ने किया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम की सेहत जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उनकी गर्दन की नसें  दब गई हैं। सोनू निगम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस संबंध में एमआरआई और सिटी करवाई है। उन्होंने दिखाया कि किस प्रकार से वह पट्टियां लगाकर परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं। ये घटना 13 जून  की बताई जा रही है।

बॉलीवुड के दिग्गज सोनू निगम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया कि देखिए मेरी नसें दब गई हैं। मैं तो एक हफ्ते से भुगत रहा हूं। एमआरआई, सिटी स्कैन सब हुआ। दवाइयां, फिजियोथैरेपी बहुत थकान का काम है।

इसमें उन्होंने बताया कि अभी पेनकिलर्स ले रहा हूं, जिससे गला भी थोड़ा भारी हो गया है। उन्होंने बताया कि  आज (13 जून) में एक महीने 10-12 दिन बाद परफॉर्म कर रहा हूं।  आपको बता दें कि सोने निगम ने अपनी मधुर आवाज के दम पर बॉलीवुड में बादशाहत साबित की है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें