इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को 60 करोड़ी रुपयों के धोखाधड़ी मामले में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इस मामने में अब नया अपडेट सामने आया है। नया अपडेट ये है कि मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने कथित 60 करोड़ रुपए फ्रॉड केस की जांच को बढ़ा दिया है।
ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) भी जोड़ दी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्थों के आधार पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरों के अनुसार, बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत के बाद ये जांच शुरू की गई थी। शिकायतकर्ता के वकीलों ने इस संबंध में जानकारी दी कि जांच के दौरान सामने आए फैक्ट्स के आधार प ईओडब्ल्यू ने आईपीसी की सख्त धारा जोड़ी है। आपको बता दें के शिल्पा शेट्टी की गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
PC: bollywoodhungama
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें