इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर से है कि सलमान खान कॉमेडियन कपिल शर्मा के सेलिब्रिटी चैट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 के पहले मेहमान हो सकते हैं।
आपको बात दें कि कपिल शर्मा अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है।
खबरों की मानें तो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 के पहले मेहमान सलमान खान हो सकते हैं। शो के पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, दिलजीत दोसांझ, सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं दूसरे सीजन में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, जूनियर एनटीआर, करिश्मा कपूर, कृति सनोन और वरूण धवन समेत कई अन्य कलाकार देखने को मिले थे।
PC: thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें