Bollywood: इस फिल्म में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे रणबीर और विक्की

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर, विक्की कौशल अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसकी कहानी एक लव ट्रायंगल होगी।

फिल्म लव एंड वॉर को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी होने वाला है जिसमें रणबीर और विक्की कौशल एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इस सीन को फिल्म का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है।

खबरों के अनुसार, फिल्म लव एंड वॉर में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों का जबरदस्त आमना-सामना होगा। बताया जा रहा है कि ये फिल्म राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार की फिल्म संगम से इंस्पायर्ड है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल की गितनी बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है। उनकी फिल्मों को देखने को लिए हर कोई उत्सुक रहता है। 

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें