इंटरनेट डेस्क। माधुरी दीक्षित की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी हुई थी। उन्हीं में एक साल 1997 में आई फिल्म कोयला भी है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ रोमांस किया था।
हालांकि फिल्म फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ने माधुरी दीक्षित पर ही ठीकरा फोड़ दिया था, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था। खबरों के अनुसार, फिल्म कोयला में माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान नजर आए थे। इसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था।
हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इसके कारण राकेश रोशन का दिल टूट गया था। खबरों क अनुसार, कहीं न कहीं राकेश रोशन ने फिल्म की असफलता पर माधुरी दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया था। इस साक्षात्कार में इस संबंध में खुलासा हुआ था। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया था कि राकेश रोशन कोयला के फ्लॉप होने से काफी निराश थे।
PC: bollywoodshaadis
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें