Bollywood: शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आया नया मेहमान, बन गए पेरेंट

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के घर नया मेहमान आया है। वह अब पिता बन गए हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर पेरेंट बन गए हैं। पत्रलेखा ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर बेटी को जन्म दिया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर का इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है। हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर ईश्वर ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।

ये पोस्ट वायरल होने के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि  राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज ही के दिन यानी 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी को आज चार साल पूरे हो गए हैं।  बेटी के जन्म के साथ दोनों कलाकारों की खुशियां भी दोगुनी हो गई हैं। अब दोनों अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के साथ-साथ अपनी बेटी के जन्म का भी जश्न मनाएंगे। नेहा धूपिया, वरुण धवन से लेकर अली फजल तक कई सितारों ने  उन्हें  बधाई दी है।

PC: prabhatkhabar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें