इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की अपने जमाने की स्टार अभिनेत्री पूनम ढिल्लों डेंगू की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ये अभिनेत्री डेंगू से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों का पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पत्रकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूनम ढिल्लों की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूनम ढिल्लों से सुबह मैसेज पर बात हुई और एक्ट्रेस ने अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूनम ढिल्लों कई दिनों से अस्पताल में हैं और अब रिकवरी कर रही हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की। आपको बात दें कि पूनम ढिल्लों ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपने विशेष पहचान बनाई है। गिनती भी दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें