Bollywood: अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा अजय देवगन के अभिनय का जलवा 

इंटरनेट डेस्क। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने करीब 13 फिल्मों में काम किया है। अब बॉलीवुड की इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

दोनों अब गोलमाल फे्रंचाइजी के लिए एक बार फिर काम करने वाले हैं। अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अजय देवगन गोलमाल फाइव में काम करेंगे। इसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, जॉनी लीवर समेत कई एक्टर्स अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। गोलमाल फाइव की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। 

 रोहित शेट्टी इस समय मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक में बिजी हैं। ये फिल्म इस साल पूरी होने की उम्मीद है। इस फिल्म का काम पूरा करने के तुरंत बाद, रोहित गोलमाल फाइव की तैयारी में जुट जाएंगे।

माना जा रहा है रोहित शेट्टी फरवरी या मार्च 2026 तक इसे फ्लोर पर ले जाएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की हीरोइन का नाम सामने नहीं आया है। इस फे्रंचाइजी की फिल्मों में रिमी सेन, करीना कपूर, परिणीती चोपड़ा, तब्बू जैसी अभिनेत्रियां अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। 

PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें