Bollywood: अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे वरूण धवन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। खबर ये है कि बॉलीवुड का ये खूबसूरत अभिनेता अब अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में काम करता नजर आ सकता है। 

Bollywood: अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे वरूण धवन

By Hanuman Kasotiya

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। खबर ये है कि बॉलीवुड का ये खूबसूरत अभिनेता अब अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में काम करता नजर आ सकता है। 

खबरों के अनुसार, वरुण धवन इन दिनों है जवानी तो इश्क होना है के कारण चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि रमेश तौरानी के प्रोडक्शन की इस फिल्म को वरूण के पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। खबरों की मानें तो वरुण धवन नवंबर में गोवा में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

अगले साल इस फिल्म के कुछ सींस की शूटिंग विदेश में होने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पूर्व वरूण धवन अपने पिता की  मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर 1 में काम कर चुके हैं।  वरूण धवन का अभी तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय देखने को मिल चुका है।

PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें