Bollywood: अब इस क्राइम ड्रामा में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस अभिनेता को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।

Bollywood: अब इस क्राइम ड्रामा में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस अभिनेता को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि मनोज बाजपेयी अब  अक्षय ओबेरॉय और साकिब सलीम के साथ एक दमदार क्राइम ड्रामा में नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, मनोज बाजपेयी के इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

हालांकि अभी तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है।  खबरों के अनुसार, हाल ही में इन अभिनेताओं को भोपाल में शूटिंग करते हुए देखा गया। तीनों अब मई और जून के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को एक थ्रिलर बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक फिल्म के टाइटल और कहानी का खुलासा नहीं हुआ है। मनोज बाजपेयी अभी तक बॅालीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी गिनती भी अब स्टार अभिनेताओं में होती है।

PC:  imdb 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें