Bollywood: इस मामले में बढ़ गई है नोरा फतेही की मुश्किलें, संजय दत्त को भी जारी हुआ समन

इंटरनेट डेस्क।  बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री नोरा फतेही मुश्‍क‍िलें बढ़ती जा रही हैं। कनाडा मूल की डांसर, एक्‍ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही को अब राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने आयोग के सामने पेश होने का आखरी मौका दिया है।

राष्‍ट्रीय महिला आयोग की ओर से कन्‍नड़ फिल्‍म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' गाने पर संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से नोरा फतेही के इस मामले में 27 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है। 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद पेश नहीं हुईं, बल्‍क‍ि अपने वकील के जरिए बात रखने का प्रयास किया था।

आयोग की इसे स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया है। वहीं मामले में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता  संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है। आयोग की ओर से तय की सुनवाई की तारीख को नोरा फतेही के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। आपको बता दें कि नोरा फतेही बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें