Bollywood: संगीतकार एआर रहमान के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट

इंटरनेट डेस्क। संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन आज एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

Bollywood: संगीतकार एआर रहमान के बेटे की कार का हुआ एक्सीडेंट

इंटरनेट डेस्क। संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन आज एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। खबरों के अनुसार, आज सुबह चेन्नई में गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास एआर अमीन की लग्जरी पोर्श कार एक वैगन-आर से भिड़ गई। राहत की बात ये कि इस सड़क हादसे में अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें ही आईं।

पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच अमीन और उनके दोस्त को कावेरी अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरी कार के घायल सवारी को भी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि ये सड़क हादसा तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। हादसे के वक्त एआर रहमान का बेटे की पोर्श कार में उनका दोस्त भी मौजूद था। एक सिंगल साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई रैपिडो वैगन-आर अचानक पोर्श से टकरा गई। गमीमत से रही कि एआर अमीन वह अन्य लोगों को इस हादसे के कारण गंभीर चोटे नहीं लगी।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें