इंटरनेट डेस्क। कंगना रनौत ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड को फैशन, मणिकर्णिका, तनु वेड्स मनु और क्वीन जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी कारण उनकी गितनी भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।
हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि कंगना रनौत ने 572 करोड़ का ग्लोबली बिजनेस करने वाले एक सुपरहिट फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। इस फिल्म ने सात साल पहले खूब बवाल मचाया था। ये फिल्म दीपिका पादुकोण के लिए वरदात साबित हुई थी। हम संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस फिल्म में पहले रानी पद्मावती का किरदार निभाने के लिए निर्देशक ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चुना था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला। फिल्म पद्मावत जब रिलीज हुई तो एक रात में दीपिका पादुकोण की बॉक्स ऑफिस पर किस्मत ही बदल गई।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें