इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। रानी मुखर्जी को अब नया अवॉर्ड मिला है। भामला फाउंडेशन ने रानी मुखर्जी को सिनेमा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'एक्सीलेंस इन वूमन एम्पावरमेंट थ्रू सिनेमा अवॉर्ड' दिया है।
आधुनिक भारतीय महिला की पहचान मानी जाने वाली रानी मुखर्जी ने ब्लैक, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी फ्रैंचाइज़ी, युवा, बंटी और बबली, साथिया, हम तुम, वीर -जारा, हिचकी और मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे जैसी प्रभावशाली फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीता है।
रानी मुखर्जी ने इन फिल्मों के माध्यम से महिलाओं को हमेशा मजबूत, स्वतंत्र और निडर रूप में प्रस्तुत किया है। रानी मुखर्जी अब मर्दानी 3 में अपनी आइकॉनिक भूमिका, निडर महिला पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दिखाई देंगी। उनकी ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें