इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर से शादी करने वाले हैं। इस दिग्गज की एक बार फिर से सगाई करने की खबर आई है। खबर ये है कि आमिर खान ने अब गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सगाई भी कर ली है। दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती नजर आई है।
खबरों के अनुसार 60 साल के हो चुके आमिर खान की ये तीसरी शादी होगी। वह गौरी का हाथ थामे एक इवेंट में नजर दिखाई दिए हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में दोनों की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो बेहद खास और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं।
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके आमिर खान इससे पहले किरण राव और रीना दत्ता के साथ शादी कर चुके हैं। रीना से आमिर को दो बच्चे हैं जुनैद और आयरा और किरण से एक बेटा आजाद है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें