Birthday Special: जब सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान की ओर से करने लगे फील्डिंग, जानें उनसे जुड़ा ये किस्सा

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 अप्रैल, 1973, बंबई (अब मुंबई), महाराष्ट्र में हुआ था।

सचिन तेंदुलकर ने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की। आज आपको सचिन तेंदुलकर से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। आपको जानकारी हैरानी होगी सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के लिए फील्डिंग भी की थी।

साल 1987 में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रदर्शनी मैच 20 जनवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर आराम करने चले गए। ऐसे में पाकिस्तान को सब्टीट्यूट फील्डर की जरूरत होने पर कप्तान इमरान खान ने सचिन तेंदुलकर से फील्डिंग करने का अनुरोध किया था। सचिन इस अनुरोध को स्वीकार कर पाकिस्तान टीम की ओर से फील्डिंग करने लगे। आपको बता दें कि सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान ही खिलाफ ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

PC: X, hindi.cricketnmore, aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें