Birthday Special: आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं प्रीति जिंटा, यहां तक की है पढ़ाई, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। आज पचास साल की हो चुकी प्रीति जिंटा ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है।  

जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको प्रीति जिंदा के जीवन से जुड़ी की बातों की जानकारी  देने जा रहे हैं।  जब वह केवल 13 साल की थी तक उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गई थी। इस अभिनेत्री ने स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से पूर की। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। 

शानदार अथिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी प्रीति जिंदा ने ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। उन्होंने इसके बाद विज्ञापन फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म दिल से से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 

पास में हैं ये महंगी कारें
बॉलीवुड की खूबसूरती अभिनेत्री प्रीति जिंटा कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 183 करोड़ रुपए है।  वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ की फीस वसूलती हैं। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी प्रीति जिंटा सालान इनकम 12 करोड़ रुपए है। उनके पास मुंबई में और शिमला में एक आलीशान घर है। वहीं उनके पास कई महंगी गाडिय़ां भी हैं। प्रीति जिंटा के पास 12 करोड़ रुपए की लेक्सस एलएक्स 470 क्रॉसओवर, पोर्श, एक मर्सिडीज बेंज ई क्लास, और एक बीएमडब्ल्यू कार है। 

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें