Birthday Special: इस प्रकार से महेश भट्ट ने बॉलीवुड में बनाई अपनी विशेष पहचान, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। महेश भट्ट ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके पिता नानाभाई भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्मकार थे।

इसी कारण उनका रुझान भी इसी ओर गया। निर्देशक बनने के लिए उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद वह निर्माता-निर्देशक राज खोसला के सहायक के तौर पर काम किया। इसके बाद बॉलीवुड के इस दिग्गज फिल्मकार ने अपने सिने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1970 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘संकट’ से की।

इसके बाद में उन्होंने बतौर निर्देशक मंजिले और भी हैं, विश्वासघात सहित कई फिल्में बनाई। इसके बाद उन्हें वर्ष 1982 में फिल्म ‘अर्थ’  से विशेष पहचान मिली। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी। इससे वह बॉलीवुड के सफल फिल्मकारों में शामिल हुए। 

PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें