Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुनील शेट्टी, होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी की हासिल

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुनील शेट्टी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज उनका जन्मदिन है।

Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुनील शेट्टी, होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी की हासिल

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुनील शेट्टी ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। आज उनका जन्मदिन है। आज ही के दिन यानी 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी आज करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

आज हम आपको सुनील शेट्टी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सुनील शेट्टी के  पिता एक समय मुंबई के ही रेस्तरां में वेटर का काम करते थे। फिल्मों में सफलता मिलने के बाद उन्होंने उसी रेस्तरां को सबसे पहले खरीदा।

100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके सुनील शेट्टी को की नेट वर्थ करीब 125 करोड़ रुपए हैं। वह बिजनेसमैन के तौर पर वह कई कारोबार चला रहे हैं। सुनील शेट्टी और उनकी डिजाइनर पत्नी माना शेट्टी मुंबई में कई बुटीक का संचालन करते हैं। उनके पास खंडाला में ‘जहान’ नाम से एक फार्म हाउस भी है। खबरों के अनुसार, सुनील शेट्टी की रुचि हमेशा से बिजनेस में थी। इस अभिनेता के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें