Birthday Special: बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था कॅरियर, शाहिद कपूर आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है।

Birthday Special: बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था कॅरियर, शाहिद कपूर आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है। स्टार अभिनेता शाहिद कपूर ने साल 1999 में आई सुभाष घई की फिल्म ताल से अपने कॅरियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी।

इसके बाद उन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई।  आज उनकी गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, शाहिद कपूर की कुल संपित्त लगभग 300 करोड़ के आसपास है।

वह एक्टिंग के अलावा इंस्टाग्राम पोस्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, कपड़ों के ब्रांड, रियल स्टेट और अन्य प्रकार के स्टार्टअप से कमाई करते हैं। उनकी मासिक आय लगभग 3 करोड़ रुपए है। उनके पास मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600, पोर्श केयेन जीटीएस, रेंज रोवर वॉग, मर्सिडीज-मेबैक एस58 जैसी कई महंगी गाडिय़ां मौजूद हैं। 

PC: filmfare
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें