Birthday Special: पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं शबाना आजमी, मिल चुके हैं इतने नेशनल अवॉर्ड, जानें ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था।

Birthday Special: पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं शबाना आजमी, मिल चुके हैं इतने नेशनल अवॉर्ड, जानें ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में हुआ था। शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना चुकी शबाना आजमी के पिता मशहूर शायर कैफी आजमी थे। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको शबाना आजमी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी शबाना आजमी को अपने जीवन में शुरुआत से ही काफी संघर्ष करना पड़ा। खबरों के अनुसार वह बचपन में पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं। कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शबाना आजमी ने तीन महीने तक एक पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची। वह रोजाना 30 रुपए कमाती थीं।

शबाना आजमी ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से कदम रखा। इस फिल्म में छोटो किरदार के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिम्मों में काम करने का मौका मिला, जिन में शानदार अभिनय कर उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें