Birthday Special: एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर बर्तन धोने लगे संजय मिश्रा, फिर हुआ ऐसा कि...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा का आज जन्म है। शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष  पहचान बना चुके संजय मिश्रा का जन्म आज ही के दिन यानी 6 अक्टूबर, 1963 को हुआ था।

Birthday Special: एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर बर्तन धोने लगे संजय मिश्रा, फिर हुआ ऐसा कि...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा का आज जन्म है। शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष  पहचान बना चुके संजय मिश्रा का जन्म आज ही के दिन यानी 6 अक्टूबर, 1963 को हुआ था। आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे मिश्रा गोलमाल, धमाल, आंखों देखी, मसान, कड़वी हवा, किक, अपना सपना मनी मनी, भक्षक और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं।

आज आपको उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, पिता की मौत के बाद संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ऋषिकेश चले गए। आपको जाकर हैरानी होगी कि यहां पर उन्होंने एक ढाबे में काम किया। इस दौरान उन्होंने यहां नूडल्स और ऑमलेट बेचे। संजय मिश्रा ने यहां पर बर्तन भी धोने पड़े थे।

जिसके लिए उन्हें दिन के 150 रुपए मिलते थे। इस दौरान रोहित शेट्टी कॉल आया। इस कॉल के बाद उनकी किस्मत चमक उठी। रोहित ने संजय मिश्रा को ऑल द बेस्ट में रोल ऑफर किया। इसके बाद संजय मिश्रा ने मुंबई आकर अभिनय के क्षेत्र में वापसी की।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें