इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सलमान खान ने आज फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है।
उनकी गिनती आज बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। आज हम आपको सलमान खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, सलमान खान की नेट वर्थ 2900 करोड़ है।
उनके पास कई महंगे अपार्टमेंट हैं। वह अभी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैँ जो मुंबई में है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 16 करोड़ है। इसके अलावा उनका पनवेल में फार्महाउस भी है। फार्महाउस 150 एकड़ में बना हुआ है। इसमें स्विमिंग पूल, जिम, हॉर्स स्टेबल्स और कई गेस्ट बंगले हैं। इसकी कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। वहीं देश में कई जगह उनकी संपत्ति है।
PC: movietalkies
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें