Birthday Special: सायरा बानु ने अपनी उम्र से बड़े अभिनेता से की थी शादी, ऐसे मिला फिल्म में काम करने मौका, जानें ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सायरा बानु का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 अगस्त 1944 को हुआ था।

Birthday Special: सायरा बानु ने अपनी उम्र से बड़े अभिनेता से की थी शादी, ऐसे मिला फिल्म में काम करने मौका, जानें ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सायरा बानु का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 23 अगस्त 1944 को हुआ था। आज अस्सी साल की हो चुकी अपने जमाने की बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री सायरा बानु का फिल्मी परिवार से ही संबंध रहा है। उनकी मान नामचीन अभिनेत्री रह चुकी है। 

आज हम आपको सायरा बानु से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। उन्होंने लंदन में रहकर शिक्षा ग्रहण की थी। साल 1960 में मुंबई आई सायरा बानु की मुलाकात निर्माता-निर्देशक शशधर मुखर्जी से हुई थी।

शशधर मुखर्जी के माध्यम से ही उन्हें जंगली फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला। उन्होंने ये प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में उनके साथ शम्मी कपूर ने अभिनय किया था। इसके बाद तो सायना बानु ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। उन्होंने वर्ष 1966 में अपनी उम्र से काफी बड़े बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के साथ विवाह किया। 

PC: thestatesman
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें