खेल डेस्क। भारत को क्रिकेट में दो बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 07 जुलाई, 1981, रांची में हुआ था। शानदार खेल प्रतिभा के दम पर उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले टी20 विश्व कप 2007 और इसके बाद वनडे विश्व कप 2011 जीता था।
भारत के इस पूर्व कप्तान की गिनती दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में होती है। आज हम आपको एमएस धोनी की कुल संंपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, एमएस धोनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ से अधिक है। गृहनगर रांची में 6 करोड़ रुपए की कीमत का आलीशान फार्महाउस, "कैलाशपति" है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।
अभी तक आईपीएल से संन्यास नहीं लेने वाले एमएस धोनी के पास लग्जरी वाहनों का कलेक्शन है। उनके गैराज हमर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, फरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर आदि महंगे वाहन मौजूद है।
पास में हैं 70 के करीब बाइक
वहीं उनके पास 70 के करीब बाइक हैं। भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 132, डुकाटी 1098 और कावासाकी निंजा एच2 जैसे मशहूर मॉडल मौजूद हैं। धोनी ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें