Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ईशान किशन, पास में हैं ये महंगी कारें

खेल डेस्क। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 18 जुलाई 1998 को हुआ था। ईशान किशन ने अपने छोटे से क्रिकेट कॅरियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

ईशान किशन भी उन क्रिकेटरों में शािमल हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। आज हम आपको इस क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार,साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले ईशान किशन की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपए है।

उन्होंने आईपीएल से मोटी कमाई की है। 2025 की आईपीएल मेगा नीलामी में ईशान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस क्रिकेटर को लग्जरी घडिय़ों का शौक है।

ईशान किशन के पास 23 लाख की एक रोलेक्स डे-डेट और 20 लाख की एक जेनिथ डेफी स्काईलाइन घड़ी है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, फोर्ड मस्टैंग और एक मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास जैसी महंगी गाडिय़ां हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें