Birthday Special: बचपन में ही ऐसा करने लगे थे ऋतिक रोशन, फिर…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। आज 52 साल के हो चुके ऋतिक रोशन का जन्म आज ही के दिन यानी 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन जानेमाने फिल्मकार और अभिनेता हैं।

Birthday Special: बचपन में ही ऐसा करने लगे थे ऋतिक रोशन, फिर…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। आज 52 साल के हो चुके ऋतिक रोशन का जन्म आज ही के दिन यानी 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन जानेमाने फिल्मकार और अभिनेता हैं। आज हम आपको ऋतिक रोशन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उन्होंने अपना अभिनय कॅरियर बतौर बाल कलाकार किया।

उन्होंने बाल कलाकार के रूप में आशा, आपके दीवाने, आसपास और भगवान दादा जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इसके बाद 2000 में अपने पिता राकेश रोशन निर्मित रोमांटिक फिल्म 'कहो ना प्यार है' उन्होंने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने वर्ष 2000 में ही फिजा में शानदार अभिनय किया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

वहीं वह 'कभी खुशी कभी गम' के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित हुए। फिल्म 'कोई मिल गया' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद उन्हें कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने को मिला।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें