Birthday Special: अनिल कपूर का छोटी सी बस्ती में हुआ था जन्म, आज है इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता-फिल्मकार अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 24 दिसंबर 1956 को मुंबई के चेंबूर इलाके की छोटी सी बस्ती में हुआ था।

पिता सुरेन्द्र कपूर फिल्म निर्माता होने के कारण अनिल कपूर अभिनेता बनने का सपना देखा करते। उन्होंने अपने सिने कॅरियर की शुरूआत साल 1979 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से की। हालांकि ये बुरी तरह से फ्लॉप रही। बाद में उन्हें साल 1983 में पिता के बैनर तले बनी फिल्म ‘वो सात दिन’ में काम करने का अवसर मिला।

इस फिल्म में शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में शानदार अभिनय के दम पर विशेष पहचान बनाई। जन्मदिन पर आज हम आपको अनिल कपूर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा  रहे हैं। खबरों के अनुसार, अनिल कपूर की नेट वर्थ 134 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना आय लगभग 12 करोड़ रुपए है यानी एक महीने की इनकम 1 करोड़ रुपए है।  वह एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। 

PC:  bollywoodhungama
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें