Bihar: आधी रात को महिला के घर में घुस गए तीन युवक, फिर तीनों ने बारी-बारी से...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के हाजीपुर से दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। खबरों के अनुसार, यहां जंदाहा के एक गांव में देर रात्रि घर में घुसकर तीन लोगों द्वारा सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पीडि़ता ने इस संबंध में जंदाहा थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 14 मार्च की इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पीडि़त की ओर से दर्ज करवाए गए मामले में जंदाहा थाना के रामपुर रामहर निवासी पुनीत साहनी, बरबट्टा निवासी हरवेश पासवान एवं गोरका पासवान को नामजद आरोपी बनाया है। 

तीनों ने दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 14 मार्च की रात जब महिला घर में सोई थी। आधी रात को तीनों युवक घर में घुस गए। तीनों के घर में घुसने के बाद महिला की नींद टूट गई। महिला ने तीनों को पहचान लिया था। इससे पहले वह कुछ बोलती आरोपी हरवेश पासवान ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसे बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

मामले की जा रही है गहन जांच -पड़ताल 
इसके बाद पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस थाने में अपनी शिकायकत दी। जंदाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच -पड़ताल की जा रही है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आश्ववसान दिया। 

PC:  richardnelsonllp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें