Bihar: नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बढ़ी सियासी गहमागहमी, पुलिस की हुई एंट्री

Bihar: नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बढ़ी सियासी गहमागहमी, पुलिस की हुई एंट्री

Bihar: नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बढ़ी सियासी गहमागहमी, पुलिस की हुई एंट्री

इंटरनेट डेस्क। बिहार में आज नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। एनडीए सरकर के फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को बड़ी गहमागहमी रही और इस गहमागहमी ने उस वक्त और जोर पकड़ लिया है जब देर रात पुलिस  की भी इसमें एंट्री हो गई। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजद विधायक चेतन आनंद से संपर्क नहीं होने पर उनके भाई अंशुमन आनंद ने थाने में मामला दर्ज कराया। 

खबरें है इसके बाद चेतन आनंद को ढूंढते हुए पटना के पुलिस अधिकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के आवास पर पहुंच गए। चेतन आदंन से बात करने के बाद अधिकारी वहां से लौट गए। पूर्व उप मुख्यमंत्री के आवास से बाहर निकले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस अधिकारी आए थे। प्रक्रिया पूरी कर लौट गए।

इस बीच आवास के बाहर देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी दलबल के साथ मुस्तैद दिखे। इस बीच तेजस्वी यादव के आवास पर पुलिस के पहुंचने पर आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। 

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।