इंटरनेट डेस्क। बिहार के बोधगया से सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर होमगार्ड भर्ती दौड़ में भाग लेने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवती के साथ ये वारदात उस समय हुई जब वह होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हो गई तथा उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी उतरेन कोच निवासी विनय कुमार एंबुलेंस चालक और नालंदा जिला के चांदपुर का निवासी अजीत कुमार टेक्निशियन को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार, होमगार्ड भर्ती दौड़ में युवती बेहोश हो गई थी।
इसके बाद उसे घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। पीडि़ता ने बताया कि एंबुलेंस के अंदर ही एंबुलेंस ड्राइवर एवं कर्मियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में संलिप्त दो आरोपित की गिरफ्तार के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें