Bharat Pay: पेटीएम के बाद अब Bharat Pay को मिला नोटिस! क्या होने जा रहा है पेटीएम जैसा ही....

Bharat Pay: पेटीएम के बाद अब Bharat Pay को मिला नोटिस! क्या होने जा रहा है पेटीएम जैसा ही....

Bharat Pay:  पेटीएम के बाद अब Bharat Pay को मिला नोटिस! क्या होने जा रहा है पेटीएम जैसा ही....

इंटरनेट डेस्क। पेटीएम का विवाद अभी थमा ही नहीं है की अब भारत-पे को लेकर भी नई खबर चल पड़ी है। जानकारी के अनुसार भारत पे को भी को भी कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने नया नोटिस जारी है। ऐसे में इस ऐप को को इस्तेमाल करने वालों और लेन देने करने वालों के लिए परेशानी हो सकती है। 

क्यों मिला नोटिस?
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो नोटिस में सरकार ने कंपनी से इसके संस्थापक रहे अशनीर ग्रोवर के खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी है। खबरे हैं की कॉर्पाेरेट मिनिस्ट्री ने कंपनी से उन सबूतों के बारे में जानकारी मांगी है, जो कंपनी ने अशनीर ग्रोवर के खिलाफ दर्ज कराए आपराधिक मामले में अदालत में जमा किए हैं।

क्या है मामला
बता दें की 2022 से ही विवाद चल रहा है।  उस समय इसके फाउंडर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने नायका आईपीओ में अलॉटमेंट नहीं मिलने पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया और कोटक ग्रुप के एक एंप्लॉयी को धमकी भी दी। इस विवाद के बाद अश्नीर ग्रोवर ने भारत पे के मैनेजिंग फाउंडर के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन कंपनी ने उनकी अगुवाई में जो भी फाइनेंशियल प्रैक्टिसेज हुए थे, उसका फोरेंसिक ऑडिट शुरू कर दिया। बाद में कंपनी ने अश्नीर ग्रोवर के खिलाफ एक सिविल केस किया था।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।