Bharat Jodo Yatra: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा! दिसंबर से फरवरी के बीच पूरा होगा दूसरा चरण

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के लिए एक बड़ी खबर है और वो ये की कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है

Bharat Jodo Yatra: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा! दिसंबर से फरवरी के बीच पूरा होगा दूसरा चरण

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के लिए एक बड़ी खबर है और वो ये की कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। ऐसे में बता दें की ये यात्रा देश में होने वाले लोकसभा चुनावों पर जरूर असर डालेगी। इस यात्रा को अंतिम रूप इसी तरीके से दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यह यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, कुछ दूरी वाहनों से भी तय की जाएगी। खबरों की माने तो इस यात्रा की चर्चा पहले भी हो चुकी है ओर रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले 8 अगस्त कर भी चुके है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है।

बता दें की राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था।

pc- abp news