Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने झारखंड में भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सरकार को अस्थिर करने की हुई कोशिश

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब झारखंड में प्रवेश कर गई है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने यहां भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी ने लोगों द्वारा चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन इंडिया गठबंधन इस साजिश के खिलाफ खड़ा हो गया और इस लोकप्रिय जनादेश को चुराने नहीं दिया।

बता दें इस मौके पर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहे। सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

pc- prabhasakshi.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।