Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra:  राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है और इस समय न्याय यात्रा असम मे है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने पर एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो असम पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हिंसा में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की। 

खबरों की माने तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा ने यह जानकारी दी। खबरोें की माने तो हिंसा की कथित घटनाएं उस समय हुईं, जब पार्टी समर्थकों और नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।