जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी को भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस बात की जानकार उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। यह जनादेश प्रदेश में प्रगति, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन के नए युग का आधार बनेगा। एक अन्य पोस्ट के माध्यम से भजनलाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी तथा मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रिगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा प्रदत्त यह ऐतिहासिक जनादेश विकास, सुशासन, राष्ट्रहित एवं जनविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं आप सभी के अनुभवी नेतृत्व में पश्चिम बंगाल “सोनार बांग्ला”के संकल्प को साकार करते हुए प्रगति, समृद्धि एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित करेगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें