गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर Bhajanlal ने प्रकट किया दुख, दुखी मन से कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के गुरुवार दोपहर को क्रैश होने से गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। इस विमान हादसे में 241 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर दुख प्रकट किया है। 

सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है
वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में राजस्थान के निवासियों सहित अनेक नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। 

सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायल नागरिकों के साथ पूर्ण तत्परता के साथ खड़ी है
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है और इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों एवं घायल नागरिकों के साथ पूर्ण तत्परता के साथ खड़ी है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें