भजनलाल और गहलोत ने दी भारतीय टीम को टी20 विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

भजनलाल और गहलोत ने दी भारतीय टीम को टी20 विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और अटूट संकल्प की प्रतीक है। इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई।

भारतीय टीम ने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर: गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है।

फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें