महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले Modi government ने दिया कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दीपों त्योहार से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। खबरों के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए बढक़र 53 फीसदी हो गया है।

केन्द्रीय कर्मचारियों को इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए हाइक दिया गया था। महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

 खबरों के अनुसार, केन्द्रीय कर्मचारियों को डीए में ये ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों की इस महीने दोहरी खुशी मिली है। इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया था। 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन किया जाता है। इस साल 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4डीए हाइक का उपहार दिया था। इस कदम से महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 किया गया था। अब तीन प्रतिशत का इजाफा होने से केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी हो गया है। 

कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने का एरियर
केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी प्राप्त हो सकेगा। सरकार द्वारा दिए गए निर्णय के तहत अब कर्मचारियों को इस महीने की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी जुडक़र मिलेगा। ऐसा होने से दिवाली के मौके पर उनके हाथ में मोटी रकम आएगी। 

PC: lalluram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें