कई राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले Modi government ने गरीबों के हित में कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब देशवासियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की ओर से कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है।

कई राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले Modi government ने गरीबों के हित में कर दी हैं ये बड़ी घोषणाएं

PC: aajtak

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब देशवासियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की ओर से कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है। ये देश की जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। 
मोदी सरकार ने अब पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 3,60,000 करोड़ रुपए की लागत से 3 करोड़ नए घर बनाने का निर्णय सरकार की ओर से लिया गया है। 

PC: thewirehindi 

वहीं मोदी सरकार की कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में आठ नई लाइन परियोजनाओं को को भी अपनी ओर से स्वीकृति दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गत 10 वर्षों में 4 करोड़ घर प्रधानमंत्री आवास योजना से एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन देश में आया है। 

PC:  firstindianews

तीन करोड़ नए घर बनेंगे
कैबिनेट में सरकार की ओर से तीन करोड़ और नए घरों के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत चर्चा हुई है। इस योजना के लिए  बजट प्रावधान 3,60,000 करोड़ रुपए होगा। येाजना के तहत 2 करोड़ ग्रामीण इलाकों में और 1 करोड़ घर शहरी इलाकों घर बनाए जाएंगे। 

1 लाख शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को वित्तीय सहायता देने का ऐलान
वहीं मोदी सरकार की ओर से 5 वर्षों में 1 लाख शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी ऐलान किया गया है। कई राज्यों में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें