Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगा चीनी और नारियल तेल से बना ये स्क्रब, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हे। इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है।

Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगा चीनी और नारियल तेल से बना ये स्क्रब, इस प्रकार करें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हे। इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होने लगती है। ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा पर डेड सेल्स जमा होने से त्वचा अपनी नेचुरल चमक खो देती है।

आज हम आपको चीनी और नारियल तेल के स्क्रब के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। चीनी एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा से डेड सेल्स हटाने में उपयोगी है। वहीं नारियल तेल स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने में उपयोगी है। इा दोनों चीजों का स्क्रब त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

इसे बनाने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच चीनी डालकर एक चम्मच नारियल तेल मिला लें। अब नहाने से पहले इसे हल्के हाथों से इससे बॉडी पर मसाज कर लें। अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। ये स्क्रब सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है।

PC:  linkedin
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें