Beauty Tips: सत्तू भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, बस इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। सत्तू हमारी सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाने वाला सत्तू गर्मी के मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होता है।

सत्तू त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी होता है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, त्वचा को गहराई से पोषण देकर, इसे हेल्दी, टोन्ड और फ्रेश बनाने में बहुत ही उपयोगी होते हैं। आप इसके फेस पैक का भी उपयोग कर सकते हैं। 

आप सत्तू और हल्दी का फेस पैक बा सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच सत्तू डालकर इसमें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच शहद के साथ ही गुलाब जल मिला लें। अब आप इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें