Beauty Tips: इन फलों से बना लें फेस मास्क, उपयोग करने ये चमक उठेगा चेहरा

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में खुद के चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख पाना भी एक चुनौती है।

Beauty Tips: इन फलों से बना लें फेस मास्क, उपयोग करने ये चमक उठेगा चेहरा

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में खुद के चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख पाना भी एक चुनौती है। इस मौसम में उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का कारण बनती है। त्वचा की रंगत निखारने और फ्रेश लुक के लिए फल भी बहुत ही उपयोगी हैं।

ताजे फलों का जूस पीना चाहिए। वहीं इनका उपयोग फेस मास्क के रूप में भी किया जा सकता है। इसके लिए आप केला, सेब, पपीता और संतरे इन चार चीजों को एक बर्तन में मिलाकर पैक तैयार कर लें।

इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे का ठंडे पानी से धो लें। फलों से बना ये मास्क त्वचा को ठंडक प्रदान करने के साथ डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करने में भी उपयोगी है। ये त्वचा पर मौजूद दाग- धब्बे भी दूर करने में सहायक है। 

PC:  freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें