Beauty Tips: बेसन चेहरे पर ला देगा गजब का निखार, इन चीजों के साथ फेस पैक बनाकर कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। बेसन हर घर की रसाई में जरूर ही मिल जाएगा। इससे कई प्रकार की स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं। आपको बता दें कि बेसन हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है।

ये त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करने में उपयोगी है। संतरे के छिलके और बेसन का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। संतरे के छिलके त्वचा को टोन करने में उपयोगी है। ऐसा करने के लिए आप एक बर्तन में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और 1 चम्मच बेसन डालकर इसमें जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगडक़र साफ करें। ये पैक त्वचा के पोर्स को साफ कर उसे ताजगी देने में बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही घर पर ये फेस पैक बनाकर उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran