Beauty Tips: चुकंदर बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार कर लें उपयोग

इंटरनेट डेस्क। बेदाग और नेचुरल ग्लोइंग वाली त्वचा पाने के लिए महिलाओं द्वारा कई उपाय किए जाते हैं। आज हम आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है।

आज हम आपको चुकंदर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये त्वचा को निखारने में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग जैसे गुण मिलते हैं। चुकंदर स्किन से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में उपयोगी है। इसका उपयोग करने से चेहरे पर हेल्दी ग्लो आता है। इसको आप फेस मास्क के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा दही मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर सूखने तक लगा लें। अब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे से गंदगी तो साफ हो जाएगी और गजब का निखार आ जाएगा। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। 

PC:1mg

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran