Beauty Care Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है इस फल का जूस, डाइट में कर लें शामिल

इंटरनेट डेस्क। अनार में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है।

चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इसका जूस पीना फायदेमंद होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है।  रोजाना अनार का जूस पीने से स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और चेहरे का नेचुरल ग्लो बढ़ता है। अनार में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को  हेल्दी  बनाए रखने में उपयोगी है। विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

ये त्वचा को हेल्दी और स्मूद रखने में उपयोगी है। आपको आज से ही अनार के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसे पीने से सेहत को भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें