खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर केंद्रीय अनुबंधों में बदलाव कर सकता है। बोर्ड की ओर से 2025-26 के लिए अपने केंद्रीय अनुबंधों में ए कैटेगरी को हटाने का निर्णय लिया गया था। इससे खिलाड़ियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव की पूरी उम्मीदें हैं।
केंद्रीय अनुबंधों में ए रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले से जसप्रीत बुमराह की सैलरी में 2 करोड़ रुपए की कमी होगी। बुमराह को अब ए कैटेगरी में जगह दी गई है। जिसमें 5 करोड़ रुपए का सालाना अनुबंध होता है।
बीसीसीआई बुमराह के वेतन में कमी को भरने के लिए फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव कर सकता है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने जानकारी दी कि बोर्ड इस बात का हल खोज रहा है कि कैसे बुमराह को उनके हक का पैसा दिया जाए। कुछ और खिलाड़ी हैं, जिनका वेतन कम हुआ है। इसी को देखते हुए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव हो सकता है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें