खेल डेस्क। आईपीएल का 19वां संस्करण शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा निर्णय लिया है। आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक दो दिन बीसीसीआई ने इस सीजन में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है।
यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी बीसीसीआई की ओर से किसी भी प्रकार का सेलिब्रेशन नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि गत वर्ष आरसीबी की टीम ने 17 सालों के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था।
इस जीत का जश्न मनाने के लिए आरसीबी की ओर से अपने घरेलू चिन्नास्वामी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी। इस घटना में 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद काफी बवाल मचा था। अब भारतीय क्रिकेटर कंट्रोल बोर्ड ने उस भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ओपनिंग मैच से पहले मौन रखने का फैसला किया है। इस स्टेडियम में 11 सीटें उनकी याद में हमेशा के लिए खाली रखने का निर्णय लिया है।
आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार को
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 शनिवार से शुरू होने जा रहे है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
PC: punjabkesari